आज के दौर में जब महंगाई काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में हर महीने आने वाला अतिरिक्त बिजली का बिल हमारी जेब के ऊपर बुरा असर डालता है। ऐसे में लोग बिजली बिल की बचत करने के लिए कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। हालांकि, इन उपायों को अपनाने के बाद भी नतीजा कुछ खास नहीं निकलता है। अगर आप भी हर महीने आने वाले बिजली बिल की बचत करना चाहते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एक बेहद ही खास डिवाइस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको उपयोग में लाने के बाद आपको बिजली बिल देने की जरूरत नहीं होगी। इस डिवाइस को घरों में लगाने के लिए भारत सरकार लोगों को प्रोत्साहित भी कर रही है। आज हम आपको एक बेहद ही शानदार सोलर लाइट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि सौर ऊर्जा के सहारे चलता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से – इस सोलर लाइट को आप अपने घर के किसी भी हिस्सों में लगाकर रोशनी कर सकते हैं। सौर ऊर्जा से चलने वाले इस लाइट का इस्तेमाल करने पर आपका एक रुपये का भी बिजली बिल नहीं आएगा।बाजारों या ई-कॉमर्स वेबसाइट पर आपको विभिन्न कंपनियों के सोलर लाइट मिल जाएंगे। इस सोलर लाइट में आपको कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। यह लाइट अंधेरा होते ही अपने आप जलने लगती है। वहीं सुबह के समय जब धूप निकलती है। उस दौरान यह अपने बंद भी हो जाती है। यह वॉटरप्रूफ है और इसका निर्माण प्लास्टिक से हुआ है। इस सोलर लाइट को चार्ज होने में 6 घंटे का समय लगता है। वहीं 6 घंटे चार्ज होने के बाद यह आसानी से 18 घंटे तक उपयोग में लाई जा सकती है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर आपको यह आसानी से 443 रुपये के आसापास की कीमत पर मिल जाएगा।वहीं अगर आप सरकार की सोलर रूफटॉप स्कीम में आवेदन करके घर में बड़ा सोलर पैनल लगवाते हैं। इस स्थिति में आप सोलर लाइट के अलावा घर के दूसरे उपकरण जैसे पंखा, टीवी, फ्रिज, एसी आदि का उपयोग भी सौर ऊर्जा के सहारे कर सकेंगे। ऐसे में आपको एक रुपये का भी खर्चा बिजली बिल पर नहीं आएगा।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
