Delhi-NCR Weather Update Today Live News in Hindi: दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से कांप रहा है। शीतलहर और कोहरे के चलते आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

सड़क और रेल यातायात प्रभावित

बढ़ती ठंड को देखते हुए लोग घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। घने कोहरे के चलते सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित है। राष्ट्रीय राजधानी में भीषण कोहरे और ठंड के कारण हवाई यात्री भी परेशान हैं।

सुबह के समय छाया रहा कोहरा

दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर के साथ-साथ रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। कोहरे की मोटी परत ने राष्ट्रीय राजधानी को ढक लिया जिससे दृश्यता कम हो गई।

ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार: मेरठ डीएम

मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि कोल्ड वेव से पुश और जनहानि न हो उसके लिए अस्थाई और स्थाई शेल्टर होम में अलाव, कंबल की जांच कर रहे हैं। स्कूल की छुट्टियां 12 तक कर दी गई हैं और 9वीं से 12वीं कक्षा के बच्चों का समय 10 बजे किया है। हम रविवार के बाद इस पर (छुट्टियां पर) आगे देखेंगे। मेरठ में तापमान में गिरावट के कारण जिलाधिकारी दीपक मीणा ने शेल्टर होम, बस स्टैंड और गौशाला का निरीक्षण किया।

ठंड से ठिठुरे दिल्ली वाले

शनिवार को सर्दी ने इस सीजन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज इलाका एक बार फिर ठिठुरा, यहां तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री कम 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लोदी रोड में 2.0, आयानगर में 3.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इससे पहले वर्ष 2021 में एक जनवरी को तापमान 1.1 डिग्री दर्ज हुआ था। जबकि बीते साल 2022 में सीजन के सबसे ठंडे दिन का रिकॉर्ड एक जनवरी को था जब तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं 2020 में एक जनवरी को तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस था।

ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा

दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर के साथ-साथ रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com