आज भी दिल्ली-एनसीआर में शीत लहर चल रही है। दिल्ली एयरपोर्ट ने आज भी यात्रियों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है। एयरपोर्ट पर 30 से ज्यादा घरेलू विमानों के टेकऑफ में देरी हुई है। दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। ठंड लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। आज भी कोहरे का असर बना हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में शीत लहर चल रही है। दिल्ली एयरपोर्ट ने आज भी यात्रियों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है। बताया गया है कि एयरपोर्ट पर 30 से ज्यादा घरेलू विमानों के टेकऑफ में देरी हुई है, वहीं 12 अलग-अलग शहरों से आने वाले 10 से ज्यादा विमानों की लैंडिंग में समस्या आई और इन्हें पूरी सुरक्षा के साथ देरी से लैंड कराया गया। दूसरी तरफ उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे के प्रकोप की वजह से ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। लंबी दूरी की अधिकतर ट्रेनें एक से सात घंटे तक की देरी से चल रही हैं। 

दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से हालत यह है कि शुक्रवार को भी दिल्ली के चार इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री से भी कम रहा। दिल्ली के आयानगर में तो 1.8 डिग्री तापमान के साथ बर्फ जमा देने वाली सर्दी रही। दिल्ली में औसत न्यूनतम तापमान चार डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले गुरुवार को तीन डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा था।दिल्ली में हाड़ गला देने वाली सर्दी ने लोगों को खूब परेशान किया हुआ है। शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री कम चार डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली का आयानगर इलाके में सबसे सर्द सुबह रही, यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री कम 1.8 डिग्री दर्ज हुआ। रिज में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री कम 3.3, लोदी रोड में 3.8 और उजवा में 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

पूरे उत्तर भारत में भीषण कोहरे का प्रकोप
दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत में शुक्रवार को भी कंपकंपाने वाली सर्दी जारी रही। दिल्ली के आयानगर में तो न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 1.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। एक दिन पहले यहां पारा 2.2 डिग्री दर्ज हुआ था।

दिल्ली में औसत न्यूनतम तापमान चार डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, अगले हफ्ते के शुरुआती तीन दिन ऐसा ही मौसम  रहेगा। उत्तर भारत के अधिकतर इलाकोंे में घने कोहरे का प्रकोप भी बना हुआ है। दिल्ली में सुबह पालम के आसपास दृश्यता 200 मीटर से भी कम थी। करीब 26 ट्रेनें देर से चलीं। 30 उड़ानें भी कोहरे की वजह से प्रभावित हुईं। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमोत्तर भारत में शनिवार से भीषण ठंड से कुछ राहत की उम्मीद है। इसके बाद धीरे-धीरे उत्तर भारत में 12 जनवरी तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे : कश्मीर को जमा देने वाली ठंड से राहत नहीं मिली है। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। शनिवार से मौसम के करवट लेने की उम्मीद है। जाफरपुर इलाका पूरे दिन सर्द बना रहा। यहां अधिकतम तापमान 11.9 और न्यूनतम तापमान 3.9 दर्ज हुआ। वहीं घने कोहरे ने भी सुबह के समय परेशान किया। दोपहर 12 बजे के बाद ही हल्की धूप के दर्शन हुए। अभी एक सप्ताह सुबह केसमय घना कोहरा परेशान करता रहेगा। वहीं, गुरुवार की तरह ही शुक्रवार को भी दिल्ली शिमला से ज्यादा ठंडी रही। शिमला में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।एनसीआर में गुरूग्राम ठंडा
एनसीआर के इलाकों में गुरूग्राम एक बार फिर से ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3.1 और अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। फरीदाबाद में 7.2, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 6.2 और नोएडा में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

घना कोहरा करेगा परेशान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद से रविवार से तापमान में और बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। 12 जनवरी तक अधिकतम तापमान के 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि अभी घना कोहरा अगले सप्ताह तक परेशान करता रहेगा।पूर्वानुमान: आसमान साफ, सुबह के समय हल्का कोहरा रहने की संभावना।
अधिकतम तापमान: 16.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 4.0 डिग्री सेल्सियस
07 जनवरी को सूर्यास्त: शाम 5:40 मिनट
08 जनवरी को सूर्योदय: सुबह 7:15 मिनट

देहरादून-नैनीताल से भी ज्यादा सर्द राष्ट्रीय राजधानी

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे ज्यादा न्यूनतम तापमान देहरादून (4.4 डिग्री), धर्मशाला (5.4 डिग्री), शिमला (6.2 डिग्री), मसूरी (6.4 डिग्री) और नैनीताल (6.5 डिग्री) में रहा।

गुरुग्राम में 3.10 व नोएडा में पारा 5.20
एनसीआर में दिल्ली के बाद गुरुग्राम सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 3.1 और अधिकतम 13.3 डिग्री दर्ज हुआ। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 6.2 और नोएडा में 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

  • हरियाणा में नारनौल का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में पारा 0.7 पहुंचा। 

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com