भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक हल्की हवाओं और सिंधु-गांग के मैदानी इलाकों में सतह के करीब ज्यादा नमी के कारण इस समय कोहरा सामान्य है। राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत में साल के पहले दिन भले ही धूप खिली, लेकिन इस हफ्ते घना कोहरा छाए रहने और भीषण शीतलहर के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमोत्तर भारत के ज्यादातर इलाके शीलहर की चपेट में रहेंगे, वहीं उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। इन राज्यों के कुछ इलाकों के साथ ही मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में अगले दो दिन ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक हल्की हवाओं और सिंधु-गांग के मैदानी इलाकों में सतह के करीब ज्यादा नमी के कारण इस समय कोहरा सामान्य है। हिमाचल से पश्चिम दिशा की तरफ बहने वाली हवाओं के चलते उत्तर भारत के मैदानी इलाकों, पश्चिमोत्तर और निकटवर्ती मध्य भारत के क्षेत्रों में अगले दो दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
