राजधानी देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती ऋषभ पंत के स्वास्थ्य का विशेषज्ञों की टीम लगातार परीक्षण कर रही है। सूत्रों ने बताया कि  रविवार को एमआरआई समेत कई टेस्ट फिर से किए जा सकते हैं। फिलहाल क्रिकेटर पंत ठीक हैं और किसी तरह की कोई खास परेशानी उन्हें नहीं है। डॉक्टरों और पैरामेडिकल की टीम उनकी 24 घंटे निगरानी कर रही है। हादसे की खबर लगने पर पंत को देखने के लिए उनकी बहन साक्षी लंदन से देहरादून पहुंचीं और भाई का हाल जाना। उन्होंने कहा कि वे इस सूचना के बाद से काफी घबरा गई थीं। वीडियो कॉल पर भाई से बातचीत की। इसके बावजूद उन्हें तसल्ली नहीं हो रही थी। पूरी रात परिजनों से अपडेट लेती रहीं। भाई से मिलने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली। पंत की मौसी सुनीता जोशी भी लखनऊ से फ्लाइट से दून पहुंचीं। उन्होंने कहा कि ऋषभ सुबह इसलिए जल्दी निकले थे कि जाम में न फंसें। वे नए साल को अपने परिवार के साथ यादगार बनाना चाहते थे।वहीं, डाक्टरों का कहना है कि दुर्घटना में घायल ऋषभ पंत को घुटने में लगी चोट से उबरने में अभी समय लग सकता है। दुर्घटना के बाद हुई प्रारंभिक जांच में दायें घुटने में चार में से तीन लिगामेंट्स (घुटने की हड्डियों को जोड़कर रखने वाला मांस) टूट गए हैं। 

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com