साइबर ठग किसी को भी अपना निशाना आसानी से बना सकते हैं. ठगी को लेकर वे अक्सर वह नए-नए जाल बुनते रहते हैं. ऐसे में वो फर्जी मैसेज भेजकर अकाउंट से आपकी रकम को हड़प लेते हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों में ठगी के कई मामले सामने आ चुके हैं.उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में साइबर ठगों के हौसले बुलंद हैं. सरकारी विभाग के लोगों को ही अब ठगी के मैसेज भेजे जा रहे हैं. राज्य के ऊर्चा सचिव को बिजली कनेक्शन काटने का मैसेज मिला है. ऊर्जा सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम को साइबर ठगों की ओर से एक मैसेज आया है. इसमें उन्हें बिल जमा न करने पर बिजली कनेक्शन काटने का मैसेज भेजा गया. साइबर ठगों द्वारा भेजे गए इस मैसेज में कहा गया कि पिछले महीने का बिजली बिल अपडेट न होने से आपका बिजली कनेक्शन रात को काट दिया जाएगा. साथ जल्द से जल्द अपने इलेक्ट्रिसिटी ऑफिसर से संपर्क करने को कहा गया. इस मैसेज में एक फोन नंबर भी दिया गया है, जिसमें संपर्क करने को बात कही गई है.साइबर ठग किसी को भी अपना निशाना आसानी से बना सकते हैं. ठगी को लेकर वे अक्सर वह नए-नए जाल बुनते रहते हैं. ऐसे में वो फर्जी मैसेज भेजकर अकाउंट से आपकी रकम को हड़प लेते हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों में ठगी के कई मामले सामने आ चुके हैं. साइबर क्राइम से जुड़े लोगों ने एक बार में ही लाखों रुपये तक की रकम साफ कर डाली है.

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com