भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 196 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं सक्रिय मामले बढ़कर 3,432 हो गए हैं। इस बीच पड़ोसी देश चीन में कोरोना के कहर को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को तैयारियों को दुरुस्त करने के लिए कहा है। लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा गया है। कोरोना से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ…कर्नाटक सरकार ने नए साल के जश्न और मास्क को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं। सरकार ने मूवी थिएटर, स्कूल और कॉलेजों के अंदर मास्क अनिवार्य कर दिया है। पब, रेस्टोरेंट और बार में नए साल का जश्न मनाने के लिए मास्क अनिवार्य होगा। नए साल का जश्न रात 1 बजे से पहले खत्म हो जाएगा। सरकार ने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं, बस सावधानी बरतनी होगी।बिहार के गया एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले चार यात्रियों के संक्रमित पाए जाने के बाद अब बंगाल के कोलकाता हवाईअड्डे पर भी दो यात्री संक्रमित पाए गए हैं। दोनों क्रमशः दुबई और मलेशिया से आए हैं। दोनों नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है। वहीं देश में सक्रिय मामले बढ़कर 3,432 हो गए हैं।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com