काशीपुर। कोविड-19 से शरीर में आक्सीजन की कमी हो जाती है जो जानलेवा हो जाती है उत्तराखण्ड में बढ़ते हुए कोरोना को देखते हुए अब दिल्ली की तर्ज़ पर उत्तराखण्ड में भी आम आदमी पार्टी ने आक्सीमीटर जांच केंद्र खोलें हैं। जो कि काशीपुर में 5 से 10 आक्सीमित्र टीमें काम कर रही हैं। अगर आपको तेज़ बुख़ार हो साँस फूले या खाँसी आये तो आप तुरन्त आम आदमी पार्टी से सम्पर्क करें वो आपके पास आकर आपका आक्सीजन जाँच लेंगे। यदि आपकी आक्सीजन कम हुई तो आपको अस्पताल में भर्ती कराने में भी आपकी मदद की जायेगी।
बातचीत के दौरान आप वोलियनटर आमिर हुसैन ने बताया है कि इसमें सभी की आक्सीजन जाँची जा रही है कोई भी व्यक्ति आकर अपनी आक्सीजन जांच करा सकता है। जिसमे सभी की आक्सीजन निःशुल्क जाँची जा रही है आक्सीजन जाँच कराने के लिए एक नम्बर भी जारी किया गया है कोई भी व्यक्ति इस नम्बर पर 8532018174 सम्पर्क कर सकता है।
वही उन्होंने बताया है की आज कम से कम 200 व्यक्तियो की आक्सीजन जाँचने का लक्ष्य रखा गया है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
