काशीपुर। घर को बंद कर अपने बच्चों के साथ अपनी मां के घर गई बेटी के घर में छत के रास्ते घुसे अज्ञात चोरों ने लाखों के आभूषणों समेत नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जरूरी जानकारी जुटाई है। वहीं पीडि़ता ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। चला है कि मोहल्ला थाना साबिक निवासी शमा परवीन पत्नी स्व- मोहम्मद इरफान अपने बच्चों के साथ बीते दिवस पड़ोस में ही मोती मस्जिद के पास निवासी अपनी मां के घर गई थी। आज सुबह उसका पुत्र घर पर कपड़े बदलने आया तो उसने देखा की घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। शमा परवीन के पुत्र ने इसकी सूचना तुरंत अपनी मां को दी तो उसने घर आकर देखा की घर की अलमारी टूटी पड़ी है तथा अलमारी में रखा एक सोने का हार, एक चेन, चार कुडल, दो हाथ के कडे, चार अंगूठी, दो जोडी झुमकी, नथनी, नाक का फूल, कान की बाली, पांच चांदी की पायल, हाथों के फूल, तीन जोड़ी बिछुए समेत करीब 10 हजार की नकड़ी गायब थी। बताया जा रहा है कि चोर छत के रास्ते में घर में घुसे थे तथा पड़ोसी जावेद पुत्र रईस का मोबाइल भी चोरी कर ले गये। सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना कर जरूरी जानकारी जुटाई है। वहीं पीडि़ता शमा परवीन ने बताया कि चोर उसके घर से करीब 6 लाख रूपये के आभूषण चोरी कर ले गये है। पीडि़ता ने पुलिस को तहरीर सौपी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com