काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे क्रम में आज कुंडा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से कुंडा पुलिस ने एक युवक से 141 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। कुंडा थाना में तैनात एसआई मनोहर चन्द्र पुलिस टीम के साथ देर शाम क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं रोकथाम को लेकर चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर अनाज मण्डी के पीछे ढेला नदी को जाने वाले रास्ते पर बाइक सवार एक व्यक्ति को रोक कर शक के आधार पर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 141 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद कासिम पुत्र मौहम्मद आरिफ निवासी ग्राम अफजलगढ़ थाना मूंडा पांडे जिला मुरादाबाद बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। खुलासे के दौरान सीओ वन्दना वर्मा ने बताया कि आरोपी आरिफ स्मैक को फतेहगंज बरेली से कम दामों में लाकर यहां काशीपुर, कुंडा व जसपुर क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचता था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com