काशीपुर के राधेहरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुनाव में पैसों के चलन को रोकने के लिए लागू लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का कड़ाई से पालन करते हुए महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव समिति ने आज महाविद्यालय से चुनाव सामग्री को तत्काल प्रभाव से हटवा दिया।बता दें कि आदर्श छात्रसंघ चुनाव आचार संहिता यानी लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुसार छात्रसंघ चुनाव में तैयार की गई चुनाव सामग्री प्रिंटेड नहीं होनी चाहिए। उसे हस्तलिखित या हाथ से ही तैयार किया होना चाहिए। इसके विपरीत छात्र नेता बड़े स्तर पर प्रिंटिंग प्रेस आदि का सहारा लेकर लाखों रुपये के बैनर और फ्लेक्सी प्रिंट करा रहे हैं। इनसे महाविद्यालय परिसर के साथ ही लगभग पूरा शहर पटा है। आज महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव समिति ने महाविद्यालय परिसर व आसपास लगी प्रचार सामग्री तत्काल प्रभाव से हटवा दी। इधर, तमाम छात्रों ने स्वयं ही महाविद्यालय परिसर व कई मकानों पर लगी प्रचार सामग्री स्वयं.हटा ली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. महिपाल सिंह ने बताया कि आदर्श छात्रसंघ चुनाव आचार संहिता यानी लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का पालन नियमानुसार कराया जाएगा।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com