काशीपुर। हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर होने के बाद प्रशासन एक बार फिर हरकत में आ गया। तहसीलदार ने टीम के साथ तहसील मोड से बांसफोड़ान चौकी तक पीली पट्टðी लगवाई। साथ ही पीली पट्टðी से बाहर दुकानें ना लगाने की चेतावनी दी। काशीपुर निवासी मनोज कौशिक ने तहसील मोड़ से सब्जी मंडी होते हुए चौकी तक अतिक्रमण से सड़कें सिकुड़ने की बात कर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। इस पर हाईकोर्ट ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद प्रशासन ने पीली पट्टðी लगाकर अतिक्रमण तो हटाया लेकिन बाद में फिर से दुकानदार उसी स्थिति में आ गए। इस पर मनोज कौशिक ने न्यायालय में अवमानना याचिका दायर की। याचिका दायर होने के बाद प्रशासन ने फिर से पीली पट्टðी लगाकर अतिक्रमण हटा दिया।उधर नगर आयुत्त नगर निगम काशीपुर के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत आज सहायक नगर आयुत्त एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा नगर में भ्रमण कर नई सब्जी मंडी, तहसील रोड, मेन बाजार, रतन सिनेमा रोड पर सिंगल यूज प्लास्टिक, कूड़ा, गंदगी एवं अतिक्रमण करने वाले व्यत्तियों के चालानी कार्यवाही करते हुए 14 चालान करते हुए तकरीबन 5300 का जुर्माना वसूला।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com