जनपद उधम सिंह नगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार लगातार नशे के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है उसी क्रम में कुंडा थाने क्षेत्र में मुखबीर की सूचना पर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी जंहा कुंडा पुलिस ने 10 किलो गांझे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय प्रताप सिंह ने मामले का खुलासा करते बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद भर में नशे के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है उसी क्रम में कुंडा पुलिस ने 10 किलो गांझे के साथ एक आरोपी जोधवीर सिंह निवासी कुंडेश्वरी को गिरफ्तार किया है जो सल्ट क्षेत्र से गांझा लाकर बेचने काम किया करता है पूछताछ में जंहा ये गांझा लाता है उनके बारे में बताया गया है जल्द ही जांच कर उनके ऊपर भी कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है ।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
