हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में नकली नोट लेकर सामान खरीदने आए एक व्यक्ति को दुकानदारों ने पकड़ लिया।इतना ही नहीं दुकानदारों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी।जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है।जिसका खुलासा एसपी क्राइम रेखा यादव ने प्रेस वार्ता में किया।
जानकारी के मुताबिक, सिडकुल थाना क्षेत्र के मुल्की नगर इलाके में करीब 8:30 बजे एक व्यक्ति परचून की दुकान पर कुछ सामान खरीदने आया. सामान लेने के बाद उसने भुगतान किया, लेकिन भुगतान में जो 100-100 के नोट उसने दुकानदार को दिए, वो नकली लग रहे थे।शक होने पर दुकानदार ने जब नोटों को चेक किया तो वो नकली निकले। जिसके बाद मौके पर आसपास के दुकानदार भी जमा हो गए। दुकानदारों ने दुकान के अंदर ही उसकी जमकर धुनाई कर दी धुनाई करने के बाद दुकानदारों ने सिडकुल पुलिस को इसकी जानकारी दी.नकली नोट मिलने पर शख्स की धुनाई वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया. जहां से उसे थाने ले जाया गया. थाने में पूछताछ करने पर आरोपी ने एक 55 साल के व्यक्ति का नाम लिया और बताया कि उसने नकली नोट उसी व्यक्ति से लिए थे।पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों लोगों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है. ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि आखिर कौन बाजार में चलाने के लिए नकली नोट इन्हें दे रहा है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com