एसडीएम ने मारा छापा ठाकुरद्वारा। डेंगू आशंकित छात्र की मौत के मामले में निजी अस्पताल के खिलाफ सामाजिक सरोकार की संस्था सरताज ग्रुप के बैनर तले नागरिकों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। एसडीएम ने निजी अस्पताल पर छापा मारा। इस दौरान अस्पताल में भर्ती रोगियों को शिफ्ट करा दिया गया।<br>नगर के मोहल्ला मनिहारान गिलो वाली मस्जिद के निकट निवासी सईद उर्फ कलुआ मास्टर एजान जो सनातन धर्म हिंदू इंटर कॉलेज का हाई स्कूल का छात्र था, को नगर के शफी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान हालत बिगड़ने पर उसे कॉसमॉस अस्पताल ले जाया गया था।जहां एजान को मृत घोषित कर दिया गया था। नागरिकों ने शनिवार की शाम अस्पताल पर जमकर हंगामा किया था। सोमवार को सामाजिक सरोकार की संस्था सरताज ग्रुप के बैनर तले दर्जनों नागरिक संस्था के कार्यालय पर एकत्र हुए और जमकर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर तहसील परिसर पहुंचे। एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि शफी मेमोरियल अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर इस्लाम मोहम्मद सईद के पुत्र ए जान के इलाज में लापरवाही की जिससे उसकी मौत हो गई। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल बंद करा कर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ रोकने की मांग की। प्रदर्शन में सरताज चंगेजी, शोएब खान, सोहेल खान, नाजिम खान ,कलुआ टेलर,शाहरुख खान ,नदीम एडवोकेट ,इमरान प्रधान ,राजा ,नासिर खान, हाजी गुलजार खान आदि मौजूद रहे। उप जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एस डी एम ने मोहम्मद शफी मेमोरियल अस्पताल पर छापा मारा । छापे के दौरान चिकित्सक को कागजात दिखाकर अस्पताल में पाई खामियों को दूरी करने की चेतावनी दी। उपजिलाधिकारी के आदेश पर अस्पताल में मौजूद मरीजों को सरकारी अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com