काशीपुर आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी और काशीपुर जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने चैती रोड स्थित ब्लॉक कार्यालय के सामने तराई जाट महासभा मैं पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मिले। कार्यकर्ताओं ने उनके आगमन पर फूल मालाओं से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी और काशीपुर जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह आने वाले निकाय चुनाव और संसदीय चुनाव को लेकर अभी से कमर ले। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं की मीटिंग में उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने प्रेस से बात करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में हर व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है। इस बार भी आने वाले संसदीय चुनाव और निकाय चुनाव दोनों ही चुनावों में भाजपा की एक बड़ी जीत होगी, जिसको नकारा नहीं जा सकता, आज विपक्ष के लोग तरह-तरह के बयान करते हुए लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं , उन्हें पता लग जाना चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी एक सबसे बड़ी पार्टी है और जनता जनार्दन को सब कुछ पता है । उन्होंने एक सवाल के जवाब में नैनीताल हाईकोर्ट को हल्द्वानी में स्थानांतरित करने के लिए भी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में हाई कोर्ट आने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और लोग अपने आपको सुरक्षित महसूस करेंगे। इसी के साथ ही उन्होंने ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाते हुए कहा कि वह बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं, हर ब्लॉक में सरकार की जन कल्याण योजनाओं का बखान हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धानी सरकार का बोलबाला है। धानी सरकार मैं हर व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है। कार्यक्रम के उपरांत दोनों ही नेता अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
