सितारगंज- उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सितारगंज चीनी मिल का शुभारंभ किया। वही कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सितारगंज चीनी मिल लगातार चलेगी। किसी भी किसान को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वही विधि विधान के साथ मंत्रोचार के साथ कैबिनेट मंत्री ने सितारगंज चीनी मिल का फीता काटकर शुभारंभ किया है। बता दे कि भाजपा सरकार ने उत्तराखंड में बंद चीनी मिलो को सुचारू कर दिए गए हैं जिससे उत्तराखंड सरकार में किसी भी किसान को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है और सभी चीनी मिलों में सभी लोगों का भुगतान समय से किया जा रहा है जिसका फायदा उत्तराखंड के किसानों को मिल रहा है वही मंत्री बहुगुणा ने कहा कि सितारगंज चीनी मिल ना तो भाजपा की है और ना ही कांग्रेस की है सिर्फ सितारगंज वासियों की है वही मंत्री बहुगुणा ने कहा कि लगातार उत्तराखंड सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड की जनता के लिए कल्याणकारी साबित हों रहे है

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
