कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से लगातार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला जा रहा है. अब मंगलवार को राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर एलआईसी में हिस्सा बेचने को लेकर निशाना साधा है. कांग्रेस नेता का कहना है कि मोदी जी ‘सरकारी कंपनी बेचो’ मुहिम चला रहे हैं.

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि खुद की बनाई आर्थिक बेहाली की भरपाई के लिए देश की सम्पत्ति को थोड़ा-थोड़ा करके बेचा जा रहा है. जनता के भविष्य और भरोसे को ताक पे रखकर एलआईसी को बेचना मोदी सरकार का एक और शर्मनाक प्रयास है.

दरअसल, बीते दिन ये खबर सामने आई थी कि भारत सरकार एलआईसी में अपनी करीब 25 फीसदी की हिस्सेदारी बेच सकती है. जिसपर राहुल गांधी ने हमला बोला है. 

इससे पहले भी भारत सरकार ने कुछ सरकारी कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी को कम किया है, वहीं एयर इंडिया को भी बेचने की कोशिश जारी है. ऐसे में कांग्रेस लगातार इस मसले पर सरकार को घेर रही है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगभग हर रोज केंद्र सरकार को आर्थिक मोर्चे पर घेर रहे हैं. राहुल की ओर से अर्थव्यवस्था के मसले पर एक वीडियो सीरीज भी निकाली गई थी, जिसमें उन्होंने गिरती जीडीपी, रोजगार के मसले पर केंद्र को घेरा है. राहुल का आरोप है कि नोटबंदी, जीएसटी और गलत लॉकडाउन के फैसले अर्थव्यवस्था को ले डूबे हैं. 

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com