हल्द्वानी गौलापार स्थित टचिंग ग्राउंड से फैलने वाली कूड़े की बदबू से आम जनता को जल्द राहत मिल सकती है, कूड़ा निस्तारण का प्लांट हल्द्वानी टचिंग ग्राउंड में लगाया जा चुका है जिसका एक-दो दिन में ट्रायल शुरू हो जाएगा की करीब 10 दिन बाद कूड़ा निस्तारण का प्लांट नियमित रूप से काम करने लगेगा,
नैनीताल जिले के अलग-अलग निकायों और हल्द्वानी नगर निगम से करीब 200 मीट्रिक टन कूड़ा रोजाना ट्रचिंग ग्राउंड में जा रहा है, जबकि इस प्लांट के जरिए 600 मीट्रिक टन कूड़ा रोज निस्तारित किया जा सकता है यानी 400 मीट्रिक टन कूड़ा अलग से निस्तारित किया जाएगा, उम्मीद जताई जा रही है कि अगले 6 महीने के अंदर टचिंग ग्राउंड का सारा कूड़ा निस्तारित कर दिया जाएगा, अभी डोर टू डोर कलेक्शन के जरिए शहर के सारे कूड़े को टचिंग ग्राउंड तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है जिससे आने वाले दिनों में शहर के भीतर के सारे कूड़े का निस्तारण संभव हो सके,

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
