हाथरस जिले के हसायन कोतवाली इलाके की सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में मथुरा-बरेली राजमार्ग स्थित गांव जाऊ इनायतपुर के पास बने मोड़ पर ब्रेजा कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया।

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में गुरुवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। ट्रक और कार की भीषण टक्कर से यह हादसा हुआ। मौके पर पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हाथरस जिले के हसायन कोतवाली इलाके की सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में मथुरा-बरेली राजमार्ग स्थित गांव जाऊ इनायतपुर के पास बने मोड़ पर ब्रेजा कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बरेली के खेलम अलीगंज के रहने वाले आशीष पुत्र शंकरलाल गुरुवार को राजस्थान के खाटू श्याम के दर्शन के लिए अपनी ब्रेजा कार से जा रहे थे। 

मथुरा-बरेली मार्ग पर हाथरस की तरफ जाते समय हाथरस की तरफ से आ रहे ट्रक की कार से टक्कर हो गई। दर्दनाक हादसे में ब्रेंजा कार सवार आशीष कुमार के साथ अभिषेक सक्सेना पुत्र गोपाल सक्सेना निवासी सीबी गंज थाना सीबीगंज बरेली, जय प्रताप पुत्र महावीर निवासी रिंदुबाला नगर इज्जतनगर की मौके पर ही मौत हो गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डीएम रमेश रंजन और एसपी देवेश कुमार पांडे ने भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com