काशीपुर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमण्डल के पदाधिकारियों ने कुंडेश्वरी रोड स्थित एक होटल के सभागार में प्रेस से वार्ता करते हुए कहां है कि यदि एमपी चौक के निकट रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य 31 दिसम्
बर 2022 तक पूरा न हुआ तो व्यापार मण्डल पदाधिकारी एवं काशीपुर का समस्त व्यापारी समाज अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठने को बाध्य होगा। क्षेत्र की अन्य ज्वलंत समस्याओं का समाधान न हो पाने पर भी व्यापार मण्डल के तेवर बेहद तल्ख नजर आये। बीती साय प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के कुमांऊ प्रभारी अश्वनी छाबड़ा ने कहा कि काशीपुर में एमपी चौक के निकट करीब पांच साल से रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य चल रहा है। इस आरओबी का निर्माण दो वर्ष में पूरा होना तय हुआ था लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि यह पंचवर्षीय योजना में तब्दील हो गया है। पांच वर्षो में भी निर्माण कार्य पूरा न होने से व्यापारी वर्ग बुरी तरह आजिज है। कारोबार चैपट है। उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार को अल्टीमेटम देेते हुए दो टूक कहा कि यदि 31 दिसम्बर 2022 तक निर्माण कार्य पूरा न हुआ तो व्यापार मण्डल एवं समस्त व्यापारी समाज अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करेगा और इस दौरान किसी भी राजनैतिक दल के प्रतिनिधि को धरना स्थल पर आने नहीं दिया जायेगा। वहीं प्रदेश मीडिया प्रभारी दिलप्रीत सिंह सेठी ने शहर में बड़ी तादाद मेें संचालित ई-रिक्शाओं से होने वाली दिक्कत पर चर्चा करते हुए कहा कि इनसे व्यापारियों का व्यापार खासा प्रभावित हो रहा है। सेठी ने कहा कि काशीपुर क्षेत्र में लगभग हर ओर चल रही ई-रिक्शा भारी जाम का सबब बन रहीं हैं। ई-रिक्शा चालक किसी भी दुकान अथवा मकान के आगे अपना ई-रिक्शा यह समझकर खड़ा कर देते हैं जैसे कि वहां रिक्शा स्टैण्ड हो। ई-रिक्शा संचालन का कोई मापदण्ड नहीं है। उन्होंने इसके स्थायी समाधान की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि बाहरी क्षेत्रों से आकर यहां रिक्शा चलाने वाले लोग अपराध का पर्याय बने हैं। कई बार यात्रियों का सामान लेकर चम्पत हो जाने, लूटने व चैन स्नेचिंग की घटनाएं किसी से छिपी नहीं है। शहर में पार्किंग व्यवस्था न होने पर भी सेठी खफा नजर आया

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
