मुल्क के अमनो अमन और गोसेआजम की याद में ग्राम बैलजोड़ी में बीती रात एक जलसे का आयोजन किया गया जिसमें खिदमत हल्क की जानिब से इस जलसे का आयोजन किया गया इस जलसे में दूरदराज व ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों लोगों ने शिरकत की जलसे की सदारत कर रहे ग्राम प्रधान के जेठ जुल्फिकार ने ग्राम बैलजोड़ी में चार चांद लगाने का कार्य किया जिसमें मालेगाव महाराष्ट्र से आए सैयद अमीनुल कादरी साहब ने शिरकत की उन्होंने अपने कलाम से लोगों को दांतो के नीचे उंगली दबाने को मजबूर कर दिया उनके कलाम से आई जनता झूम उठी इसी के साथ ही राजस्थान से आए जनाब मौलाना शरीफ रजा कारी युसूफ रजा संभली और मौलाना शाहिद रजा रुद्रपूरी ने भी अपने कलाम पेश किए इसी के साथ ही खुसूसी मेहमान मौलाना हाशमी काशीपुरी और वरिष्ठ आम आदमी पार्टी के नेता यूनुस भी शामिल रहे जलसा रात्रि ईशा की नमाज के बाद से शुरू हुआ और सुबह फजर की नमाज से पहले समापन हुआ इस जलसे में खचाखच भीड़ से लग रहा था की यह जलसा वास्तव में गौसे आजम की याद में किया जा रहा है इसी के साथ ही वहां पर जलसे की इंतजाम कमेटी भी पूरी तरीके से मुस्तैद नजर आई यहां आपको बता दें कि यह जलसा उत्तराखंड की सर जमी पर इतनी बड़ी तादाद में पहली बार हुआ है जो अपने आप में एक मिसाल है

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com