कुछ बदमाशों ने गोली मारकर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया मामला काशीपुर कोतवाली क्षेत्र का है जहां पुरानी रंजिश के चलते गिरीश ठाकुर को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपियों की पकड़ के लिए टीमें गठित कर दी दूसरी और पीड़ित परिवार का आरोप है कि 4 दिन पूर्व गिरीश ठाकुर के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी जिसकी शिकायत टांडा चौकी में भी की गई थी लेकिन पुलिस ने उस पर कोई भी कार्यवाही नहीं की जिसकी वजह से आज हमारे बीच गिरीश ठाकुर नहीं रहा वहीं पुलिस को परिवार जनों ने शाम तक का अल्टीमेटम देते हुए जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी और कहा था अगर शाम तक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती है ,तो प्रदर्शन किया जाएगा तो वहीं दूसरी ओर चंद्र मोहन सिंह एसपी का कहना है, मामले की जांच में पुलिस जुट गई जल्दी मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
