काशीपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख़्ती के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस अपने इनामी आरोपियों को पकड़ने के लिए नो एंट्री में जाने से भी नहीं कतरा रही ऐसा ही मामला उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से सामने आया जहां उत्तर प्रदेश पुलिस बिना उत्तराखंड पुलिस को इनफॉर्म किए उनके राज्य में आकर भाजपा के ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख के घर हाथों में हथियार लेकर घुस गई जिसके विरोध करने का खाम़ियाज़ा एक बेगुनाह महिला को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा,, देखिए क्या है पूरी वारदात आपको बता दें कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश मुरादाबाद जिले़ के ठाकुरद्वारा में 13 सितंबर को लगभग रात्रि 8:00 बजे के ठाकुरद्वारा एसडीएम और खनन विभाग की टीम संयुक्त रूप से अवैध खनन पर कार्रवाई करने के लिए खनन के वाहनों की चेक कर रही थी जिसे बौखलाए खनन माफियाओं ने टीम के साथ बदतमीजी की ओर मौके से फरार हो गए जिससे नाराज़ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कड़े रुख में यूपी पुलिस से खनन माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे ,जिसके बाद पुलिस लगातार खनन माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए लगातार मेहनत कर रही है और इनामी की तलाश में जगह-जगह छापे भी मारती हुई दिखाई दे रही है, वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस को अपने एक इनामी खनन माफिया की सूचना काशीपुर कुंडा थाना क्षेत्र भरतपुर गांव में होने की मिली सूचना मिलते ही पुलिस सादे कपड़ों में हाथों में हथियार लेकर बिना लोकल पुलिस को बिना जानकारी दिए , अपने इनामी को पकड़ने के लिए जबरन भाजपा ब्लाक प्रमुख के घर में घुस गई जिस का विरोध करने पर यूपी पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी,, फायरिंग के दौरान गोली ब्लाक प्रमुख गुरुताज की पत्नी गुरप्रीत के लग जाती है जिस से मौके पर ही ब्लॉक प्रमुख की पत्नी गुरप्रीत की मौत हो गई, जिस से गुस्साए ग्रामीण द्वारा यूपी के पुलिसकर्मियों को पकड़कर उत्तराखंड पुलिस के हवाले कर दिया,, लेकिन यूपी पुलिस उत्तराखंड की पुलिस के चंगुल से भागने में सफल हो जाती है जिससे नाराज़ ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे जाम कर कर जमकर प्रशासन के ख़िलाफ़ नारेबाज़ि की और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजने की मांग की दूसरी और घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे पूर्व सांसद बलराज पासी साथ ही कांग्रेस के जसपुर विधानसभा के विधायक आदेश चौहान भी मौके पर पहुंचे दूसरी ओर आदेश चौहान ने उत्तराखंड पुलिस पर भी मिली भगत का आरोप लगाया डीआइजी डा. नीलेश आनंद भरणे ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश मुरादाबाद के ठाकुरुद्वार से आए पुलिस कर्मी सादे कपड़ों में बिना उधम सिंह नगर पुलिस को इनफॉर्म किए वर्तमान ब्लाक प्रमुख के घर में दबिश के लिए घुस गए जिसमें फायरिंग में ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की मौत हो गई, सादे कपड़ों में कौन लोग थे कितने लोग थे इसकी जानकारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं साथ ही डीआईजी डॉक्टर नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि इलाज के लिए जब इनको सरकारी अस्पताल में कुंडा पुलिस की अभिरक्षा में ले जाया गया था वहां से यह भागे हैं और सूर्य चौकी पर इन्हें रोकने की कोशिश की थी रुके नहीं पुलिस की वेरीकेट तोड़ कर यह लोग भागे हैं जिसकी जांच चल रही है तो ही इस पूरे मामले में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल के डीआइजी शलभ माथुर ने बताया कि मुरादाबाद पुलिस टीम को बंधक बनाकर उसके वैपन छीन लिए गए। उन पर फायरिंग भी की गई जिसमें 2 पुलिसकर्मियों की गोली लगी है कुल 5 लोग घायल हुए हैं। डीआईजी ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस ने इस घटना में एक महिला की मौत की भी पुष्टि की है। और क्या कुछ कहते हुए दिखाई दे रहे हैं अपनी सफाई में डीआईजी महोदय आप भी सुनिए

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
