(सगीर चंकी पांडे) ठाकुरद्वारा। सरकारी अस्पताल से दिन दहाड़े बाइक चोरी की घटना प्रकाश में आई है। आए दिन यह देखने में नजर आ रहा है सरकारी संस्थानों वे बैंकों थाना कोतवाली के सामने होने के बावजूद भी चोरी की वारदात कम होने का नाम ही नहीं ले रही है ऐसी ही एक चोरी की घटना नगर के स्वास्थ केंद्र में तैनात संविदा सफाई कर्मी निवासी ग्राम बुद्धनगर केवल सिंह की बाइक को अज्ञात चोर सरकारी अस्पताल के अंदर गैलरी से लेकर फरार हो गए। इस घटना की शिकायत स्वास्थ्य कर्मी द्वारा कोतवाली पुलिस से की गई है। नगर मे दो दिन पूर्व भी एक निजी अस्पताल के बाहर से एक युवक की बाइक चोरी हो गयी थी। पिछले कुछ समय से नगर व क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में भारी बढ़ोतरी हुई है

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
