ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की आमने-सामने की भिड़ंत में ट्रैक्टर में सवार 21 लोगों में से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 14 लोग बुरी तरीके से घायल हो गए। यह हादसा यूपी और उत्तराखंड के बॉर्डर के समीप हुआ बताया जा रहा है । अमरोहा ज़िले से यह लोग जसपुर स्थित कालू सहीद बाबा के मजार दरगाह करके वापस गंतव्य की और जा रहे थे यूपी और उत्तराखंड के बॉर्डर के समीप रास्ते में इतनी जबरदस्त भिड़ंत हुई की ट्रैक्टर ट्राली के परखच्चे उड़ गए और ट्रक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मामले का संज्ञान लेते हुए मुरादाबाद जिले के जिला अधिकारी शैलेश कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ मौका मुआयना किया और घायलों को काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। जिसमें से काफी लोगों की हालत अभी चिंताजनक बताई जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि घायलों का हरसंभव इलाज कराया जाएगा और घटना की जांच की जाएगी। फिलहाल घायलों का इलाज मुरादाबाद रोड स्थित सहोता अस्पताल में चल रहा है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
