काशीपुर पहुंचने पर भाजपा सरकार की उड़ाई धज्जियां काशीपुर(आरिफ खान की एक्सक्लूसिव न्यूज़) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने काशीपुर पहुंचने पर भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आपदा काल में भाजपा की रणनीति पूरी तरह से फैलियर साबित हुई है पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत देहरादून से कुमायूं दौरे के समय काशीपुर में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जय सिंह गौतम के आवास पर कुछ देर के लिए रुकने पर उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में मानसून के समय में आपदा का प्रकोप फैला हुआ है लेकिन राज्य सरकार आपदा पीड़ितों को राहत देने के नाम पर आंखें मूंदकर बैठी है उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की दस्तक पर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का उत्तराखंड में कोई भी वजूद अभी नहीं है उनके लिए उत्तराखंड दूर की कौड़ी साबित होगा भाजपा के सत्ताधारी विधायक को अपनी सरकार पर भ्रष्टाचार के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने ही विधायकों का विश्वास खो चुकी है भ्रष्टाचार और यौन उत्पीड़न में शामिल भाजपा विधायक आज अपना मुंह छुपा कर इधर-उधर घूम रहे हैं लेकिन उत्तराखंड सरकार जीरो भ्रष्टाचार की बात कर रही है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार उत्तराखंड में बेरोजगारों को रोजगार देने पर नाकाम है झूठे वादे कर करके जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है जनता खुद जानती है कि हाथ कंगन को आरसी क्या और पढ़े लिखे को फारसी क्या,, वाली बात बिल्कुल सत्य साबित हो रही है उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 2022 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बल पर पूर्ण बहुमत के साथ फतेह करेगी और सत्ता मे आकर परचम लहरायेगी।इससे पूर्व मुख्यमंत्री का वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जय सिंह गौतम के आवास पर पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओ से स्वागत किया

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
