एंकर: आज ग्रामीण व नगर क्षेत्र के हजारों लोगों ने काशीपुर स्थित ईदगाह में ईदउल फितर की नमाज अता की। ईद उल फितर की नमाज शहर इमाम मुफ्ती मुनाजिर हुसैन ने अता कराई। उन्होंने नमाज़ के फराइज पहले विस्तार से नमाजियों को बताएं, उसके बाद नमाज पढ़ने का तरीका बताया, आज सुबह लगभग 9:00 बजे ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज हजारों लोगों के बीच पढ़ी गई, मुस्लिम समाज के लोगों में इस बात का भी उत्साह नजर आया की 2 वर्ष बाद ईद उल फितर की नमाज ईदगाह में पढ़ी गई है, कॉविड के चलते यह नमाज 2 साल से स्थगित होती चली आ रही थी। इस बार ऊपर वाले ने साथ दिया और कोविड-19 खत्म हुआ तो लोगों ने रोजे और तरावीओं के साथ आज ईद उल फितर की नमाज भी अता की। नमाज के बाद मुल्क के अमनो अमन के लिए दुआ की गई, इसी के साथ ही ईद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात नजर आई। इसी के साथ ही एक खुशी की बात ईद का कमेटी के लिए यह भी रही की ईदगाह कमेटी के पास जमीन बहुत कम थी इसी के चलते पास पड़ी 4 एकड़ जमीन एक हिंदू समाज के परिवार ने दान में दी इसको लेकर ईदगाह कमेटी के सदर हसीन खान ने कहा कि हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक आज ईदगाह को जमीन देकर साबित कर दिया कि हम सब एक हैं और ऊपर वाले ने चाहा तो आगे भी एक ही रहेंगे और इसी तरह से एक दूसरे की मदद के लिए आगे आते रहेंगे उन्होंने इसके लिए ज़मीन देने वाले परिवार की भूरी भूरी प्रशंसा की।
संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com