वैज्ञानिक विधि से उत्तम खेती करने पर जसवीर सिंह सैनी किसान मेले में हुए सम्मानित काशीपुर। क्षेत्र के ग्राम गढी इंदरजीत- प्रतापपुर निवासी जसवीर सिंह सैनी को पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के 111 वे किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी मैं वैज्ञानिक विधि द्वारा उत्तम खेती कर अपनी आय बढ़ाने एवं अन्य किसानों को भी वैज्ञानिक विधि से खेती करने हेतु प्रेरित करने पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर तेजपाल सिंह द्वारा प्रगतिशील किसान के रूप में सम्मानित किया गया है। श्री सैनी को यह सम्मान मिलने पर काशीपुर क्षेत्र के किसान भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और काशीपुर क्षेत्र का सम्मान बढ़ाए जाने पर उन्होंने श्री सैनी को बधाई दी है। श्री सैनी को गत दिवस जिस सम्मान समारोह में स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया उस कार्यक्रम की अध्यक्षता परमवीर सिंह सिरोही ने की जबकि विशिष्ट अतिथि किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह रहे ।विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर तेज प्रताप सिंह ने श्री सैनी को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल एवं सुखी जीवन की कामना की और विश्वास जताया कि श्री सैनी भविष्य में भी वैज्ञानिक विधि से खेती कर न सिर्फ खुद अधिक आय अर्जित करेंगे बल्कि दूसरे किसानों को भी ऐसा करने हेतु प्रेरित करते रहेंगे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
