उत्तर प्रदेश के लखीमपुर के पूर्व विधायक निर्वेंद्र मिश्रा की हत्या कर दी गई है. निर्वेंद्र मिश्रा की हत्या पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश की योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यूपी का जंगलराज भयावह हो रहा है. योगी सरकार सो रही है.
पिछले कुछ महीनों में उत्तर प्रदेश में अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं. लूटपाट और कत्ल की बढ़ती वारदातों को लेकर राज्य की विपक्षी दल योगी सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं. अब लखीमपुर के पूर्व विधायक निर्वेंद्र मिश्रा की हत्या कर दी गई है. इस हत्या पर कांग्रेस ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा.
उत्तर प्रदेश की कांग्रेस ईकाई ने ट्वीट करते हुए कहा कि यूपी में गृह विभाग का जिम्मेदार कौन है? लखीमपुर में पूर्व विधायक की हत्या हो गई. 22 दिनों में रेप और हत्या की चार घटनाएं हो गईं. कौन सी घुट्टी लेकर सो रहा है गृह विभाग कि ये जंगलराज दिख ही नहीं रहा है?

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
