एंकर: लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व आम आदमी पार्टी कार्यालय में आप नेता दीपक बाली के द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था । जिसमें पत्रकारों ने दीपक बाली से सवाल किया था कि चुनाव आते ही भाजपा कांग्रेश व अन्य दल जिले की मांग को लेकर वोट बैंक की राजनीति करते हुए कहते हैं इस बार हमें वोट दो हम ज़िला अवश्य बनाएंगे और कहते हैं कि जिले की मांग तो वकीलों की है जनता को इससे कोई लेना-देना नहीं, ज़िला कह देने से जिला तो नहीं बन जाएगा। विधायक जरूर बन जाएगा। इसी बात का डेढ़ वर्ष पूर्व का वीडियो आज फेसबुक ओर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें 11 सेकंड का यह वीडियो है, जिसमें पीछे की बात काट कर कर आम आदमी पार्टी के नेता दीपक बाली यह कहते नजर आ रहे हैं कि जिले की मांग तो जनता करती रहती रहती है जिला कौन सा बन रहा है, जबकि उन्होंने इस वीडियो में कहा है कि जनता और वकीलों की इस मांग को जरूर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरीके की ओछी राजनीति करते हुए भाजपा और कांग्रेस अब समझ चुकी है कि आम आदमी पार्टी का दिन प्रतिदिन वर्चस्व बढ़ता जा रहा है। इसी से बौखला कर आम आदमी पार्टी के ऊपर ओछी राजनीति करते हुए भाजपा और कांग्रेस इस तरीके का वीडियो वायरल कर रही है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो का दूध का दूध पानी का पानी मैं अवश्य करके दिखाऊंगा। उन्होंने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज करा दिया है, और उन्होंने पुलिस से मांग की है कि इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों को अवश्य सजा दी जाय।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com