बेरोजगारी के विरोध में देशव्यापी आह्वान पर बेरोजगारों ने 5 सितंबर शाम पांच बजे थाली बजाकर सरकार का विरोध जताया। काशीपुर में प्रशिक्षित बेरोजगारों ने तो बाजपुर में कांग्रेस ने थाली बजाकर अपना रोष प्रकट किया।

काशीपुर में डाइट डीएलएड संघ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों की अनदेखी करने के कारण काला दिवस के रूप में मनाया। प्रत्येक प्रशिक्षु ने शनिवार शाम पांच बजे पांच मिनट के लिए थाली बजाकर सरकार के रवैये के प्रति निराशा व्यक्त की। डीएलएड संघ के प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र नैनवाल ने कहा आज अपनी नियुक्ति एवं अनदेखी के कारण हमें शिक्षक दिवस के अवसर पर काला दिवस मनाना पड़ा और साथ ही साथ सरकार के रवैये के खिलाफ सभी को एकजुट होकर ताली और थाली के माध्यम से विरोध प्रकट करना पड़ा। इसमें प्रमुख रुप से जितेंद्र नैनवाल, राकेश चंद्र रिखाड़ी, विवेक सैनी, हरपाल सिंह, दीपक नेगी, स्वाति, गुंजन, ललिता व तनुषा शामिल थीं।

इधर, बाजपुर में बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता जगतार बाजवा ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ग्राम हरिपुरा में ताली थाली बजाकर सरकार को जगाने का प्रयास किया। जगतार ने कहा कि सरकार लगातार झूठे आंकड़े दिखाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। मौके पर कांग्रेसी नेता जगतार सिंह बाजवा, सौरव नेगी, विरेन्दर मल, गोविन्द कुंवर, भूपेन्द्र मल, मोहन जोशी, राजकिशोर सिंह आदि रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com