गाजियाबाद के लोनी इलाके से एक हत्या का मामला सामने आया है. जहां पर 6 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना को मृतक के पूर्व पार्टनर ने अंजाम दिया.
दिल्ली के भजनपुरा इलाके के रहने वाले दिलशाद खान ने बताया कि उसके भाई जीशान का 5 साल पहले लोनी के अशोक विहार निवासी जनीश के साथ पार्टनरशिप में गद्दे का कारोबार था.तीन साल पहले यह पार्टनरशिप खत्म हो गई थी और 6 लाख रुपये का लेनदेन बचा था. मृतक के भाई ने बताया कि आरोपी ने चेक दिए हुए थे जो क्लियर नहीं हो पा रहे थे
इसी के चलते 15 जनवरी को लोनी मेट्रो पिलर 68 के पास करीब शाम 7 बजे बाइक सवार जनीश अपने बेटे के साथ मिलकर जीशान को गोली मार दी
वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
