अंत्योदय कार्ड धारकों को अगले तीन महीने की चीनी नि:शुल्क दी जाएगी। अभी तक प्रतिमाह एक किलो 18 रुपये में दी जा रही थी। जनवरी, फरवरी व मार्च माह की तीन किलोग्राम चीनी फरवरी माह में एक साथ नि:शुल्क दी जाएगी। प्रदेश कैबिनेट द्वारा शनिवार को कैबिनेट बाइ सर्कुलेशन यह फैसला लिया गया। प्रदेश में 40 लाख अंत्योदय कार्ड और 1.30 करोड़ लाभार्थी हैं। कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य आयोग (द्वितीय संशोधन) नियमावली 2021 को मंजूरी दी। इसके तहत यह व्यवस्था दी गई है कि उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य आयोग में अध्यक्ष के न होने पर वरिष्ठ सदस्य अग्रिम व्यवस्था होने तक कामकाज संभालेंगे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
