एंकर – नोएडा मैं आयोजित ब्यूटी कॉन्टेस्ट में प्रतिभाग करते हुए मिसेज फिट की प्रतियोगिता जीतने पर पुलिसकर्मी संगीता छाबड़ा को आज काशीपुर पुलिस अधिकारियों द्वारा सम्मानित करते हुए बधाई दी गई।
आपको बता दें कि उत्तराखंड पुलिस विभाग में कार्यरत वेटलिफ्टर कोच संगीता छाबड़ा जिनकी लगन और मेहनत से विभाग के कई खिलाड़ी वेटलिफ्टिंग में विभाग की और से खेलते हुए कई पदक प्राप्त कर पुलिस विभाग का नाम रोशन कर रहे हैं। बीते दिनो नोएडा में मिसेज इंडिया किंग्स ऑफ मिसेज की ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेते हुए उत्तराखंड पुलिस की वेटलिफ्टर कोच संगीता छाबड़ा ने मिसेज फिट की प्रतियोगिता जीत कर उत्तराखंड पुलिस का एक बार फिर नाम रोशन किया है आज उनके काशीपुर पहुंचने पर अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधिकारियों द्वारा सम्मानित करते हुए बधाई दी गई इस अवसर पर संगीता छाबड़ा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि पुलिस विभाग में कार्यरत खेल प्रेमियों को हमारी ओर से यह संदेश दिया जा रहा है कि पुलिस द्वारा हार्ड वर्क के साथ-साथ अपने आप को बेहतर और खूबसूरत बनाने के लिए भी प्रयास जारी रखने चाहिए वहीं दूसरी ओर एसपी काशीपुर चंद्रमोहन ने मीडिया को बताया की पुलिसकर्मी ने प्रतियोगिता जीतकर एक बार फिर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
