एंकर: आज यहां रामनगर रोड स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में पार्टी के क्रांतिकारी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी ।भीड़ देखकर लग रहा था जैसे पार्टी का प्रदेश स्तरीय कोई बहुत बड़ा सम्मेलन हो रहा हो लेकिन यह अकेले काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम था जिसमें पुरुष कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ साथ महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की तादाद भी पुरुषों से कम नहीं थी। कार्यक्रम में वार्ड अध्यक्षों ग्राम प्रभारियों महिला एवं पुरुष बूथ अध्यक्षों तथा बूथ कमेटियों के सदस्यों को सम्मानित किया गया। आम आदमी पार्टी चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उनका आभार जताया कि महज 1 वर्ष कीअल्प अवधि में कार्यकर्ताओं की दिन-रात की गई मेहनत से ही आज काशीपुर क्षेत्र में पार्टी पूरी मजबूती के साथ खड़ी है और काशीपुर जिस राजनीतिक अज्ञातवास से जूझ रहा था अब फिर उसकी पहचान कार्यकर्ताओं की मेहनत के ही चलते दिल्ली और देहरादून तक हो गई है। आज काशीपुर क्षेत्र में जन जन तक जिस तरह से पार्टी पहुंची है और गली मोहल्लों में आम आदमी के साथ साथ स्त्री और बच्चों तक की जुबान पर भी जिस तरह से पार्टी का नाम छाया है वह सब पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों की दिन रात की गई मेहनत का कमाल है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com