आज कोतवाली परिसर में ऊधम सिंह नगर पुलिस परिवार एसोसिएशन के तत्वाधान में कोतवाली के आवासीय परिसर में निवास करने वाले पुलिस कर्मियों के परिवारों की समस्याओं के निदान के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया।जिसमें जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर की पत्नी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान एसपी क्राईम रुद्रपुर तथा काशीपुर के निवर्तमान एसपी की पत्नी ने भी शिरकत की।
वीओ- आपको बताते चलें कि उधम सिंह नगर जिले में अब तक पुलिस लाइन में रह रहे पुलिसकर्मियों के परिवारों की आधारभूत समस्याओं का ही समाधान हो पाता था। तो वही जिले के अन्य थाना चौकियों में रह रहे पुलिसकर्मियों के परिवार अपने अधिकारी तक अपनी मूलभूत समस्याओं को नहीं पहुंचा पाते थे। इसके लिए जिले में उधम सिंह नगर पुलिस परिवार एसोसिएशन की स्थापना की गई जिसके तहत जिले के पुलिस कप्तान दिलीप सिंह कुंवर की पत्नी श्रीमती विनीता कुंवर ने स्वयं इसकी कमान संभाली तथा जिले के अंदर विभिन्न थाना तथा पुलिस चौकियों में निवास करने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों की महिलाओं के साथ संवाद करके उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने तथा उन्हें स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया। इसी के तहत काशीपुर कोतवाली में आज काशीपुर कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम में उधम सिंह नगर जिले के पुलिस कप्तान दिलीप सिंह कुंवर की पत्नी श्रीमती विनीता कुंवर ने शिरकत की। उनके साथ जिले के एसपी क्राइम मिथिलेश कुमार सिंह की पत्नी श्रीमती आरती सिंह तथा काशीपुर के निवर्तमान एसपी प्रमोद कुमार की पत्नी श्रीमती ऐश्वर्या कुमार ने भी संयुक्त रूप से शिरकत की। कार्यक्रम में काशीपुर कोतवाली के आवासीय परिसर में रह रहे पुलिसकर्मियों के परिवारों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान श्रीमती विनीता कुंवर ने कोतवाली में आवासीय परिसर में रह रही पुलिस कर्मियों के परिवार की महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनका हाल जाना।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
