काशीपुर (मुमताज मन्सूरी)। मौहल्ला किला शमशान घाट रोड स्थित जनशक्ति विकास संगठन के कार्यालय पर शिक्षक दिवस मनाया गया।डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर सभी ने पुष्प अर्पित करें वक्ताओं ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन चरित्र तथा शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला,राधाकृष्णन के जीवन के बारे में सारे लोगों ने बताया कि कैसे वह एक शिक्षक के रूप में अपना जीवन शुरू कर देश के राष्ट्रपति पद तक पहुंचे और उनकी सादगी भरा जीवन हम सब के लिए प्रेरणादायी है वक्ताओं ने कहा कि समाज मे शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करने की आवश्यकता है।,इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जय सिंह गौतम, देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री के आशीष अरोरा बॉबी,काँग्रेस प्रदेश सचिव अलका पाल, जनशक्ति विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौ आरिफ खान,समाजसेवी मंसूर अली मेफेयर, तरूण लोहनी, नूर चिश्ती, मोहित चौधरी,जितेंद्र सरस्वती,उपस्थित थे ।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com