एंकर : बाजपुर में भाजपा नेता विमल शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों आपदा पीड़ित लोग तहसील कार्यालय पहुंचे। जहां आपदा पीड़ितों ने प्रशासन द्वारा आपदा सहायता राशि के चेक वितरित नहीं किए जाने पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आपदा पीड़ितों ने स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की वहीं भाजपा नेता विमल शर्मा ने तहसीलदार राजेंद्र सनवाल पर सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया। बता दें कि बाजपुर के वार्ड नंबर एक निवासी दर्जनों आपदा पीड़ित लोग भाजपा नेता विमल शर्मा के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचे। इस दौरान आपदा पीड़ितों ने सरकार द्वारा दिए जाने वाले आपदा सहायता राशि के चेक स्थानीय प्रशासन द्वारा वितरित नहीं किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया और तहसील प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वही इसके उपरांत आपदा पीड़ित लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां पीड़ित परिवारों ने तहसीलदार राजेंद्र सनवाल से आपदा सहायता राशि के चैक वितरित किए जाने की मांग की। इस दौरान आक्रोशित भाजपा नेता विमल शर्मा ने तहसीलदार राजेंद्र सनवाल पर सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने 3 बार सरकारी खाते में पैसा भेजा है लेकिन इसके बावजूद भी आपदा पीड़ितों को सहायता राशि के चेक वितरित नहीं किए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने तहसील प्रशासन पर आरोप लगाया कि जिन लोगों के घर में जरा भी पानी नहीं गया था उन्हें सहायता राशि के चेक वितरित किए जा चुके हैं जबकि जो लोग जरूरतमंद है उन्हें अभी तक चेक वितरित नहीं किए गए हैं। इस दौरान भाजपा नेता विमल शर्मा ने तहसीलदार को कांग्रेस का एजेंट बताया। वहीं एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने बताया कि आपदा पीड़ितों को चेक वितरित करने के लिए तहसीलदार व राजस्व उप निरीक्षकों को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही लोगों को चेक उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
