बाजपुर के ग्राम ठोटूपुरा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गन्ने के खेत में गुलदार का शावक देखने को मिला। गुलदार के शावक को देखते ही गन्ने की कटाई कर रहे लोग मौके से फरार हो गए। जहां गुलदार के शावक की सूचना मिलते ही ग्रामीण और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जहां वन विभाग की टीम ने कड़ी निगरानी के बीच गुलदार के शावक को गन्ने के खेत में छोड़ दिया है। बता दें कि बाजपुर के ग्राम ठोटूपुरा में बलदेव सिंह के खेत में मजदूर गन्ने की कटाई का काम कर रहे थे। जहां अचानक मजदूरों को खेत में जानवर का बच्चा देखने को मिला। मजदूरों ने जानवर के बच्चे की सूचना तत्काल खेत स्वामी बलदेव सिंह को दी। सूचना मिलते ही बलदेव सिंह मौके पर पहुंच गए और गुलदार के शावक होने की सूचना अन्य ग्रामीणों को दी। गुलदार के शावक की सूचना मिलने पर हरेंद्र सिंह हुड्डा अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए ओर गुलदार के शावक को बचाने के लिए अपने फार्म पर ले गए और गुलदार के शावक की सूचना तत्काल वन विभाग की टीम को दी। गुलदार के शावक की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के वन बीट अधिकारी भुवन मैनाली अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए जहां उन्होंने गुलदार के शावक को कड़ी निगरानी के बीच गन्ने के खेत में छोड़ दिया है। गुलदार के शावक होने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वही वन बीट अधिकारी भुवन मैनाली ने बताया कि खेत में मिला गुलजार का शावक 2 दिन का होना प्रतीत हो रहा है उन्होंने बताया कि गुलदार के शावक को उसकी मां के पास भेजने के लिए गन्ने के खेत में छोड़ा गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि यदि गुलदार के शावक की मां नहीं पहुंची तो उसे रेस्क्यू सेंटर ले जाया जाएगा। बाइट : बलदेव सिंह ……………. खेत स्वामी बाइट : भुवन मैनाली ………….. वन बीट अधिकारी, बाजपुर बीट

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com