ठाकुरद्वारा नगर अम्बेडकर युवक सघ के सगठन के सरक्षक डॉ रामपाल सिंह गौतम नेतृत्व में शुक्रवार को डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल माला अर्पण कर संविधान दिवस मनाया गया डॉ रामपाल सिंह गौतम ने बताया कि 9 दिसंबर 1947 को संविधान सदस्यों का पहला सेशन आयोजित हुआ था। जिसमें संविधान सभा के 207 सदस्य मौजूद थे। संविधान की ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष डा. बीआर अंबेडकर थे। संविधान को लिखने में 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था। संविधान सभा के सदस्यों ने हादसे लिखकर हिंदी और अंग्रेजी की दो कॉपियां हस्ताक्षर सहित तैयार कर 26 नवंबर 1949 को राष्ट्र को सौंपी थी। संविधान को सर्व समाज के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया था। जिससे सभी स्वाभिमान से अपना जीवन यापन कर सकें। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर संविधान दिवस की बधाई दी। इस दौरान। राकेश सागर शेर सिंह सागर उमेश गौतम अर्जुन चेतन गौतम सिह सागर ईश्वर सिंह सागर योगेश कुमार दीपक सागर संदीप गौतम आकाश सागर अभिषेक सागर अजय सागर आदि मौजूद रहै

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
