रामपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष महफूज हुसैन के नेतृत्व में व्यापारियों ने शाम 5:00 बजे नगर पालिका ईओ के जुल्मी व्यवहार के विरोध में एक मशाल जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष महफूज हुसैन ने कहा कि आज पीला तालाब बाजार क्षेत्र से पहाड़ी गेट तक मशाल जुलूस एक ऐतिहासिक कदम है। इस अवसर पर युवा जिला उपाध्यक्ष शोएब खान शीनू ने कहा कि व्यापारियों के सम्मान के लिए हम अपनी जान की बाजी लगाने को तैयार है। साथ ही बताया कि नगर पालिका ईओ की जुल्म ज्यादती उत्पीड़न के विरोध में पूरे जनपद रामपुर की जनता व व्यापारी समाज सड़कों पर उतर कर बाजार तक बंद करने को तैयार हैं। पूरे जनपद में समस्त बाजारों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इस संबंध में आज मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को भी कार्यवाही हेतु ज्ञापन प्रेषित किया गया है। इस अवसर पर अरविंद गुप्ता, अतुल शर्मा, नदीम समसी, नासिर मियां, मेहरान, अकरम, अली अहमद, मुकर्रम, फिरोज मियां, नदीम मियां, काकू परवेज खान, राहत अली, शादाब, महेंद्र सैनी, देवेंद्र कुमार सैनी आदि शामिल रहे। मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला रामपुर उत्तर प्रदेश।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com