दीपावली पर्व गंगा जमुनी तहज़ीब का प्रतीक है : इंतज़ार हुसैन ।

काशीपुर भाजपा अल्पसंख्यक के प्रदेश अध्यक्ष श्री इंतज़ार हुसैन ने देश की समस्त जनता को दीपावली की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि दीपावली के मौके पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदेश भर में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित करेंगे और अपनी गंगा जमुनी तहज़ीब को मज़बूत करने में अहम भूमिका निभायेंगे।

श्री इंतज़ार हुसैन ने कहा है कि दीपावली में दीप और अली दोनों शामिल हैं। श्री इंतज़ार ने कहा कि कुछ लोगों ने राजनीति के तहत दीप को अली से अलग कर दिया है, हम उसे जोड़ने का काम करेंग, यह संदेश देंगे कि हिंदुस्तान की खूबसूरती यही है, चाहे बैसाखी हो, चाहे दिवाली, चाहे ईद हो,ये किसी एक धर्म के त्योहार नहीं हैं। जब हम पास आएंगे एक दूसरे को गले लगाएंगे तो नफरत अपने आप कम होगी।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com