एंकर – कुंडा थाना पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार करने के मामले में 4 महिलाओं समेत पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास ही से देह व्यापार से संबंधित धनराशि ₹6950 भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। इसके अलावा पुलिस ने मकान स्वामी तथा उसकी पत्नी को भी अभियुक्त बनाया है।
बता दें कि पुलिस को लंबे समय से जसपुर मार्ग स्थित गोविंद नगर कॉलोनी सरवरखेड़ा में अनैतिक देह व्यापार जिस्मफरोशी का धंधा करने की सूचना प्राप्त हो रही थी जिसके बाद आज पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए जिस्म फरोशी पर लगाम लगा दी है।

घटना का खुलासा पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी अक्षय प्रह्लाद कोड़े ने बताया कि पुलिस को गुप्त व्यक्तियों द्वारा लंबे समय से जसपुर रोड स्थित गोविंदनगर कॉलोनी सरबरखेड़ा में स्थित दानिश पुत्र तैमूर हुसैन निवासी गोविंद नगर कॉलोनी सरवरखेड़ा के निवास पर जिस्मफरोशी का धंधा करने की शिकायतें मिल रही थी। उन्होंने बताया कि बीते रोज मुखबिर खास ने सूचना दी कि कुछ महिलाएं एवं पुरुष उसके निवास पर मौजूद हैं। जिस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रंजीत सिंह पुत्र रक्षपाल सिंह निवासी गढ़ी इंद्रजीत चौकी प्रतापपुर काशीपुर, तथा महिलाएं, जेबा, निशा पांड, शबाना, तथा मुन्नी,को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि उपरोक्त में से निशा पांडे, शबाना, मुन्नी तलाकशुदा महिला है उन्होंने बताया कि उपरोक्त मामले में मकान स्वामी दानिश पुत्र तैमूर हुसैन और गेंग लीडर अफरोज को भी अभियुक्त बनाया है जोकि अभी फरार हैं पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com