आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखंड की दुर्दशा के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों बराबर की जिम्मेदार है । प्रदेश के मुख्यमंत्री आज जो घोषणाएं कर रहे हैं वे केवल कोरी घोषणाएं हैं क्योंकि चुनाव से ठीक 100 दिन पहले जो घोषणाएं की जा रही है वे केवल जनता को मूर्ख बनाने के लिए की जा रही है न कि विकास के उद्देश्य से । श्री मोहनिया ने कहा कि प्रदेश के विकास कार्यों को लेकर आम आदमी पार्टी 31 अक्टूबर को प्रदेश के सभी 70 विधायकों के यहां जाएगी और उनसे किए गए विकास कार्यों का ब्यौरा मांगेगी यदि उन्होंने विकास की जानकारी नहीं दी तो फिर पार्टी जनता के बीच जाकर जनता को अवगत कराएगी कि उनके विधायकों ने विकास के नाम पर क्या किया है । श्री मोहनिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को खुली चुनौती दी कि वह भाजपा कार्यकाल में अब तक हुए केवल पांच काम बता दे । उन्होंने कहा कि केवल आम आदमी पार्टी ही विकास की बात करती है और काम करने की राजनीति करती है ।हम जब से उत्तराखंड में आए हैं तब से केवल काम करने की राजनीति की बात कर रहे हैं और उसी का परिणाम है कि आज उत्तराखंड की जनता आम आदमी पार्टी के साथ उठ खड़ी हुई है ।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com