ठाकुरद्वारा कांग्रेस नेता व ऑल इंडिया जमात ए सलमानी के सदर मौहम्मद असलम सलमानी ने केन्द्र व राज्य सरकार से माँग की है कि कई दिनों की लगातार मूसलाधार बारिश से प्रदेश के किसानों की खून पसीने से सींची गई फसलें बर्बाद होने से जो भारी क्षति हुई है उसके लिए केन्द्र व राज्य सरकार तत्काल 20 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से किसानों को मुआवजा दे।
प्रेस को जारी बयान में कांग्रेस नेता असलम सलमानी ने कहा है कि एक तो किसान पहले से ही केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन काले कृषि कानूनो को लेकर पिछले 1 साल से आंदोलन करते हुए सड़कों पर धरना प्रदर्शन कर रहे है जिस कारण उनकी आर्थिक स्थिति पहले से ही चौपट हो गई है ,ऊपर से पिछले कई दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से किसानों की कमर तोड़ दी है। जिस कारण समाज का पेट भरने वाला अन्नदाता खुद आज भुखमरी जैसे हालातों में आ गया है।इसलिए भाजपा सरकार को चाहिए कि उत्तप्रदेश के किसानों को प्रति एकड़ 20 हजार रू का मुआवजा दे और खाद व बीजों पर सब्सिडी देने के साथ-साथ किसानों के बिजली बिल माफ करे।अन्यथा प्रदेश का किसान बर्बाद हो जाएगा जिसका दुष्प्रभाव किसानों के साथ-साथ पूरे प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।राज्य की सरकार को समझना होगा कि जिस देश और प्रदेश का किसान दुखी रहता है वह देश और प्रदेश कभी सुखी नहीं रह सकता।मौहम्मद असलम सलमानी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी हर तरह से किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हुई है।जिसका जीता जागता उदाहरण राहुल गांधी व प्रियंका गांधी द्वारा रातो रात जनता के दुख में शामिल होकर जनता के साथ खड़े रहना है।उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है और उनकी मदद करने की इच्छा शक्ति रखती है तो उसे भी तत्काल राहत भरे कदम उठाने चाहिए।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
