बेंगलुरु:
कन्नड़ फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया गया है. रागिनी के बेंगलुरु स्थित घर पर आज (शुक्रवार) क्राइम ब्रांच ने छापा मारा था. ड्रग्स की सप्लाई, इस्तेमाल और खरीद फरोख्त के मामले में रागिनी से टीम पूछताछ कर रही है. एक अन्य आरोपी विरेन खन्ना को भी गिरफ्तार किया गया है. विरेन को दिल्ली से अरेस्ट किया गया है. विरेन बड़ी-बड़ी पार्टियों का आयोजन करता था, जिसमें ड्रग्स का इस्तेमाल किया जाता था. आरोपी को 4 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है. ड्रग्स मामले में रागिनी को मिलाकर अब तक कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
रागिनी द्विवेदी एक जमाने में बड़ी स्टार थीं. अब बेंगलुरु पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच उनसे ड्रग्स के कारोबारियों से रिश्ते की जांच कर रही है. उनके दोस्त और सरकारी कर्मचारी रवि की गिरफ्तारी के बाद रागिनी को क्राइम ब्रांच ने बुलाया था लेकिन रागिनी नहीं आईं. उन्होंने ट्वीट कर कुछ वक्त मांगा था. उन्होंने लिखा, ‘एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मेरा यह फर्ज है कि मैं क्राइम ब्रांच की जांच में सहयोग करूं मैं कुछ भी छुपाना नहीं चाहती.’

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
