आज काशीपुर के मोहल्ला अली खा, महेशपुरा और विजय नगर नई बस्ती की अलग-अलग कमेटियों द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। इस मौके पर बारिश के चलते ओर कोविड-19 का पालन करते हुए जुलूस शानो शौकत के साथ निकाला गया। पहला जुलूस अंजुमन फलाहुल मुस्लिमीन, दूसरा विजय नगर नई बस्ती कमेटी व तीसरा अंजुमन ए गुलशन ए इस्लाम के द्वारा जुलूस निकाला गया। यह जुलूस अली खा विजय नगर नई बस्ती व महेशपुरा से शुरू होकर स्टेशन रोड सीओ ऑफिस रोड और मेन चौराहे पर तीनों जुलूस आपस में एकत्रित हो गए और मेन मार्केट होते हुए कर्बला मैं जाकर संपन्न हुआ । इस मौके पर शहर इमाम ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर मुल्क के अमनो अमन के लिए दुआएं खैर की गई,और आपस में भाईचारा कायम रखने के लिए लोगों को एकजुट होने का आह्वान किया गया। ईद जश्ने मिलादुन्नबी का जो पर्व है वह एक दूसरे को आपस में भाईचारा कायम रखने के लिए है, हमारे हुजूरे पाक ने संदेश दिया था कि सब लोग एक साथ खुशियों के साथ रहे, किसी की बुराई ना करें और मुल्क में अमनो अमन कायम रखें, इस मौके पर विभिन्न संगठनों के लोगों ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस की पैनी नजर जुलूस पर रही। जुलूस कर्बला मैदान में जाकर संपन्न हुआ। जुलूस के मौके पर सब लोगों ने भाई चारे के साथ जुलूस निकाला और एक दूसरे को गले लगा कर जश्ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी।
बाइट: शमसुद्दीन पूर्व चेयरमैन नगरपालिका परिषद काशीपुर
बाइट: मोहम्मद मनाज़िर शहर इमाम काशीपुर
बाइट: मेंबर विजय नगर नई बस्ती कमेटी

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
