उत्तराखंड की विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही उत्तराखंड में तोड़ मरोड़ का खेल शुरु हो चुका है भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के घर वापसी के बाद लगातार भारतीय जनता पार्टी को टाटा बोलकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी कांग्रेस का दामन थाम ते हुए दिखाई दे रहे हैं।
काशीपुर में भी आज कुछ भाजपा के पदाधिकारियों ने भाजपा दामन छोड़ कर कांग्रेस का दामन थाम लिया तो वही लगातार कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को लेकर कांग्रेस में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा। उत्तराखंड की राजनीति के बदलते समीकरण को देखते हुए कांग्रेस के पदाधिकारी आगामी विधानसभा चुनाव में बहुमत के साथ अपनी जीत का बिगुल बजा रहे हैं तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी कहना है कि भाजपा लगातार जनता के साथ छल कर रही है। भाजपा करनी और कथनी में फर्क है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com