रिपोर्टर इस्लाम सलमानी

ठाकुरद्वारा रामसरन लाल मेमोरियल इंटर कॉलेज पसियापुरा पदार्थ में प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य एवं राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सक्सेना द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई प्रधानाचार्य पैदल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को बताया कि सड़क के बाई तरफ चलें और फुटपाथ का ही उपयोग करें तथा सड़क पार करते समय सुरक्षित स्थान पर रुकना चाहिए फिर दाएं और बाएं तरफ देखकर ही सड़क पार करें इसके अलावा जो विद्यार्थी साइकिल या वाहन अथवा पैदल आते हैं सभी को यातायात के नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर सतीश कुमार जयपाल सिंह जी धर्मवीर सिंह विकेश कुमार जी सुनील कुमार अभय सक्सैना अमन सक्सैना श्रीमती निर्वेश कुमारी दीक्षा कुमारी पुष्पा कुमारी सलोनी चंचल कुमारी एवं ज्योति कुमारी आदि अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com